नमस्कार दोस्तों
आप भी सोच रहे होँगे की ये क्या नया लिखने के शौक लग गया मुझे। क्या करू लिखना तो नहीं आता क्योकि कोई लेखक तो नहीं हु मै पर मन करता है की जो दिल मैं चल रहा है लिख डाल फिर चाहे कोई समझे या नहीं समझे। और हम किसी को समझाने वाले होते भी कौन है। किसी को समझाने के लिए तो परमात्मा है जो जब चाहे आदमी की सोच को बदल देता है , एक समय ऐसा आता है जब आदमी उसी बात को समझने लगता है जिस बात को पहले वो किसी हालत में स्वीकार करने को राजी नहीं हो रहा होता। मुझे तो इस उलट फेर में ऊपर वाले का ही हाथ नजर आता है जो समय समय पे आदमी की सोच को बदलता रहता है और इन्सान इस गलतफहमी में जीता है की है वो उसकी अपनी सोच है जो समय के साथ बदल गयी। चलो इस सोच के चक्कर में क्यों पड़े अपना काम करते है मन कह रहा है की लिखो तो लिख देते है। शायद ये ही मेरे परमात्मा की राजा हो की मैं लिखू … तो दोस्तों मेरे किसी भी लेख को किर्पा करके गलत मत के साथ मत पढ़ना और नहीं ही मेरे लिखे हुए से ये मत बना लेना की मेरी मनोवर्ती जैसा में लिख रहा हु वैसी ही हो गयी है. ये सिर्फ मन में चल रहे कुछ विचार है जो जरूरी नहीं की मेरी जिंदगी में भी लागू हो। मेरे लिखना का संदभ सिर्फ सब के लिए है हो सकता है कुछ बाते गलत भी हो पर आप सिर्फ सही को पड़ने की कोशिश करना और जरूरी नहीं है के सहमत भी होना बस पड़ लेना।
चलो मिलते है.…………………। देखते है मन से क्या निकलता है।